आईपीएल 2024 का शेड्यूल जारी: 22 मार्च से शुरू होगा आईपीएल 2024

आईपीएल 2024 का शेड्यूल जारी! क्रिकेट प्रेमियों के लिए खुशखबरी! इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2024 का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। 22 मार्च से शुरू होने वाला यह टूर्नामेंट दो चरणों में खेला जाएगा।

लंबे इंतजार के बाद क्रिकेट प्रेमियों को आईपीएल को लेकर खुशखबरी आई है। इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल 2024 का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। 22 मार्च से आईपीएल का शुभारंभ होगा। हालांकि, आम चुनावों को देखते हुए आईपीएल को दो चरणों में कराने का फैसला किया गया है। फर्स्ट फेज में 21 मैच कराए जाने हैं। पहला मैच चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच होगा। उद्घाटन मैच चेन्नई में खेला जाएगा।

आईपीएल के पहले चरण के 21 मैच 22 मार्च से 7 अप्रैल के बीच होंगे। यह सभी 21 मैच 10 शहरों में शेड्यूल किए गए हैं। उद्घाटन मैच रात 8 बजे खेला जाएगा लेकिन अन्य सभी मैच दोपहर 3.30 बजे या शाम 7.30 बजे खेला जाएगा। आईपीएल में 74 मैच खेले जाने हैं लेकिन दूसरे चरण में बाकी मैच खेले जाएंगे।

पहले चरण के मैच: आईपीएल 2024 का शेड्यूल

पहले चरण में 21 मैच खेले जाएंगे, जिनकी जानकारी इस प्रकार है:

  • 22 मार्च: चेन्नई सुपर किंग्स vs रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (चेन्नई, रात 8:00 बजे)
  • 23 मार्च: पंजाब किंग्स vs दिल्ली कैपिटल्स (मोहाली, दोपहर 3:30 बजे)
  • 23 मार्च: कोलकाता नाइट राइडर्स vs सनराइजर्स हैदराबाद (कोलकाता, शाम 7:30 बजे)
  • 24 मार्च: राजस्थान रॉयल्स vs लखनऊ सुपर जायंट्स (जयपुर, दोपहर 3:30 बजे)
  • 24 मार्च: गुजरात टाइटन्स vs मुंबई इंडियंस (अहमदाबाद, शाम 7:30 बजे)
  • 25 मार्च: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर vs पंजाब किंग्स (बेंगलुरु, शाम 7:30 बजे)
  • 26 मार्च: चेन्नई सुपर किंग्स vs गुजरात टाइटन्स (चेन्नई, शाम 7:30 बजे)
  • 27 मार्च: सनराइजर्स हैदराबाद vs मुंबई इंडियंस (हैदराबाद, शाम 7:30 बजे)
  • 28 मार्च: राजस्थान रॉयल्स vs दिल्ली कैपिटल्स (जयपुर, शाम 7:30 बजे)
  • 29 मार्च: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर vs कोलकाता नाइट राइडर्स (बेंगलुरु, शाम 7:30 बजे)
  • 30 मार्च: लखनऊ सुपर जायंट्स vs पंजाब किंग्स (लखनऊ, शाम 7:30 बजे)
  • 31 मार्च: गुजरात टाइटन्स vs सनराइजर्स हैदराबाद (अहमदाबाद, दोपहर 3:30 बजे)
  • 31 मार्च: दिल्ली कैपिटल्स vs चेन्नई सुपर किंग्स (विशाखापट्टनम, शाम 7:30 बजे)
  • 1 अप्रैल: मुंबई इंडियंस vs राजस्थान रॉयल्स (मुंबई, शाम 7:30 बजे)
  • 2 अप्रैल: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर vs लखनऊ सुपर जायंट्स (बेंगलुरु, शाम 7:30 बजे)
  • 3 अप्रैल: दिल्ली कैपिटल्स vs कोलकाता नाइट राइडर्स (विशाखापट्टनम, शाम 7:30 बजे)
  • 4 अप्रैल: गुजरात टाइटन्स vs पंजाब किंग्स (अहमदाबाद, शाम 7:30 बजे)
  • 5 अप्रैल: सनराइजर्स हैदराबाद vs चेन्नई सुपर किंग्स (हैदराबाद, शाम 7:30 बजे)
  • 6 अप्रैल: राजस्थान रॉयल्स vs रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (जयपुर, शाम 7:30 बजे)
  • 7 अप्रैल: मुंबई इंडियंस vs दिल्ली कैपिटल्स (मुंबई, दोपहर 3:30 बजे)
  • 7 अप्रैल: लखनऊ सुपर जायंट्स vs गुजरात टाइटन्स (लखनऊ, शाम 7:30 बजे)

“Lal-imlI.com” से ताजा अपडेट पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल को सब्सक्राइब करें!